फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: साइबर ठगों ने बैंक खातों से निकाले 15 लाख रुपये, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिले के दो लोगों से साइबर ठगों ने करीब 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
दालमवाला निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस एफआईआर में बताया कि 13 दिसंबर को उनके मोबाइल पर उनके दो खातों से पैसे कटने का मैसेज आया। अगले दिन कस्टमर केयर पर बात कर बैंकों की स्टेटमेंट निकलवाई तो उनके एक बैंक खाते से छह लाख 39 हजार 971 रुपये और दूसरे बैंक खाते से 72000 रुपये निकाले हुए मिले।
विज्ञापन

दूसरे मामले में बरसोला निवासी सुरेंद्र ने पुलिस एफआईआर में बताया कि 14 और 15 दिसंबर को उनके बैंक खातों से अलग-अलग समय में सात लाख 74 हजार 983 रुपये निकालने की ट्रांजक्शन मिली। जब 16 दिसंबर को स्टेटमेंट निकलवाई तो उसे पता चला कि उनके साथ साइबर ठगी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें