फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ऑटो मोबाइल की दुकान से 1.25 लाख रुपये चोरी

Sun, 02 Jun 2024 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रोहतक रोड स्थित मलिक ऑटो मोबाइल दुकान के गल्ले से सवा लाख रुपये चोरी होने पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


भगवान नगर निवासी बलवान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक रोड पर मलिक ऑटो मोबाइल के नाम से दुकान चलाते हैं। वह 28 मई को दुकान का शीशे का दरवाजा बंद करके किसी काम से बाहर गए हुए थे। जब वह शाम को लौटकर आए तो दरवाजा खुला था। गल्ले से सवा लाख रुपये चोरी मिले। उन्होंने आसपास के दुकानदारों से जानकारी ली पर चोरी के बारे में पता नहीं चल पाया। शहर थाना पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें