फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर 1.14 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अर्बन इस्टेट निवासी महिला समेत एक युवक के खाते से धोखाधड़ी कर 1,14,000 रुपये खाते से निकालने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इसमें अर्बन इस्टेट निवासी महिला के खाते से 99 हजार तो युवक के खाते से 15 हजार रुपये निकाले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अर्बन इस्टेट निवासी पंकज रानी नामक महिला ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका स्टेट बैंक में खाता है। 28 जून को उसके मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात नंबर से फोन आया। जिस पर कॉल करने वाले ने खुद को उसके चाचा का लड़का संदीप बताया और कहा कि वह किसी काम से फरीदाबाद से दिल्ली आया है। उसे एक लाख रुपये की जरूरत है। फरीदाबाद में उसके चाचा का लड़का संदीप रहता है। उसने विश्वास करते हुए दो बार में 50 हजार और एक बार में 49 हजार रुपये फोन पे के माध्यम से भेज दिए। फिर उन्होंने अपने चाचा के लड़के संदीप से बात की तो उन्होंने पैसे नहीं मांगने की बात कही और न ही उसके खाते में पैसे आए। इसके बाद उनको धोखाधड़ी होने के बारे में पता चला। दूसरी तरफ निर्जन गांव निवासी अमित ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका खाता शहर की पीएनबी की शाखा में है। 28 जून को किसी अज्ञात ने उसके बैंक खाते से ऑनलाइन 15 हजार रुपये निकाल लिए। जांच अधिकारी एएसआई राजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी कर 1.14 लाख रुपये हड़पने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्रेडिट कार्ड से अज्ञात ने निकाले 184866 रुपये
जींद। निर्जन गांव निवासी एक व्यक्ति के खाते से बैंक खाते के साथ धोखाधड़ी कर 184866 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में निर्जन गांव निवासी सतबीर ने कहा कि उसका खाता लघु सचिवालय परिसर के पास स्थित एसबीआई में उसका खाता है। उसने एसबीआई का क्रेडिट कार्ड बनवाया हुआ है, जिसको उसने प्रयोग ही नहीं किया। छह जनवरी को 87048 रुपये और उसके बाद छह अप्रैल को 97818 रुपये किसी अज्ञात ने उसके खाते से निकाल लिए जबकि उसका क्रेडिट कार्ड उसके पास है। इसका पता उसे तब लगाए जब वह अपने खाते से 29 जून को राशि निकलवाने के लिए गया था। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें