फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शहर में रोज डे मनाया गया

Sun, 08 Feb 2026 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी33: रोज डे पर अपनी पत्नी अन्नु काे गुलाब देते हुए। संवाद
विज्ञापन
जींद। शहर में शनिवार को रोज डे मनाया गया। रोज डे प्रेम, स्नेह, मित्रता और सम्मान का प्रतीक माना जाता है। छात्रों ने मित्रों, शिक्षकों और सहपाठियों को गुलाब देकर प्रेम का संदेश दिया। लाल, गुलाबी, पीले और सफेद गुलाब भावनाओं को दर्शाते नजर आए।
विज्ञापन

लाल गुलाब प्रेम, पीला मित्रता, गुलाबी स्नेह और सफेद शांति का प्रतीक बना। रोज डे के अवसर पर छात्रों ने अपने विचार भी साझा किए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन संबंधों को मजबूत करते हैं।
जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। कई छात्रों ने अपने दोस्तों के लिए छोटे-छोटे संदेश और कार्ड भी तैयार किए, जिनमें दोस्ती, सहयोग और विश्वास की भावना झलक रही थी। रोज डे केवल फूल देने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि यह दिन हमें एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सहयोग और प्रेम की भावना को अपनाने की सीख देता है। जरूरी नहीं है कि गुलाब को सिर्फ लड़के या लड़कियों को ही देना चाहिए। अपनी माता -पिता या बहन काे भी गुलाब दिया जा सकता है।
विज्ञापन

शहर वासी हेमंत कई वर्षों से पत्नी को गुलाब का फूल भेंट करते आ रहे हैं। उनका मानना है कि प्यार जताने के लिए किसी खास दिन का इंतजार नहीं होना चाहिए। उनका कहना है कि गुलाब देना सम्मान और अपनापन व्यक्त करने का माध्यम है। रोज डे पर भी उन्होंने अपनी पत्नी को गुलाब देकर यह संदेश दिया कि सच्चा प्रेम निरंतरता और विश्वास से जीवित रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें