फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिले के 158 स्कूलों में होगी रोल मॉडल गतिविधियां

Wed, 13 Dec 2023 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। जिले के 158 स्कूलों में रोल मॉडल गतिविधियां करवाने के लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने 8.35 लाख रुपये का बजट जारी किया है। इसमें जिले में 52 मिडिल और 106 उच्च व वरिष्ठ स्कूलों को शामिल किया गया है। इन गतिविधियों का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना है।
रोल मॉडल के माध्यम से छात्राओं को उच्चशिक्षा एवं सशक्त जीवन के उद्देश्य को पूर्ण बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके तहत रोल मॉडल की ओर से किशोरावस्था में अच्छे और बुरे स्पर्श के बारे में छात्राओं को जागरूक किया जाएगा। सुरक्षित वातावरण, सामाजिक एवं शैक्षिक जागरूकता व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं सफाई के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। रोल मॉडल शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण पर व्याख्यान देंगे और फिर छात्राएं रोल मॉडल से संवाद स्थापित करके अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करेंगे। रोल मॉडल अपने अनुभव सांझा करने के बाद स्कूलों में पढ़ रही छात्राओं से शिक्षा को पूरा करने और अपने कॅरिअर से संबंधित क्षेत्र चुनने पर बातचीत करेंगी। कुछ अभिभावक लड़कियों को उच्च शिक्षा देने से पीछे हटते हैं और लड़कियों की शादी करके घरेलू कार्य तक ही सीमित रखते हैं। इसको देखते हुए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाए ताकि वह भविष्य में अपना बेहतर कॅरिअर बना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन

रोल मॉडल गतिविधियां स्कूलों में करवाने के लिए सभी एबीआरसी को निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि वे स्कूलों में इस कार्यक्रम को जल्दी करवाएं। इसके लिए रोल मॉडल की सूची तैयार कर ली गई है। रोल मॉडल अपने अनुभव सांझा करने के बाद स्कूलों में पढ़ रही छात्राएं अपनी शिक्षा को पूरा करने तथा अपने कॅरिअर से संबंधित चुनाव करने में उनसे संवाद स्थापित करेगी। -रणधीर सिंह, एपीसी समग्र शिक्षा अभियान।
फोटो कैप्शन

13जेएनड11: समग्र शिक्षा विभाग कार्यालय का फोटो। संवाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें