फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 वोट से जीते, रोहताश बने नरवाना बार एसो. के प्रधान

Sat, 23 Apr 2016 12:33 AM IST
jind/bureau
विज्ञापन
rohtas won the bar election of narwana - फोटो : rohtas won the bar election of narwana
विज्ञापन
शुक्रवार को बार एसोसिएशन नरवाना के प्रधान व सचिव पद के लिए चुनाव कराया गया। चुनाव में रोहताश नैन प्रधान व हिमांशु शर्मा सचिव बनने में कामयाब रहे। प्रधान पद के लिए कांटे का मुकाबला हुआ।
विज्ञापन


रोहताश नैन सिर्फ दो वोटों से जीतकर प्रधान बने। 138 वोटों से 133 वोट ही पोल हुए। प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे रोहताश नैन को 66 वोट व रतनसिंह को 64 वोट मिले। तीन वोट रद्द हो गए।

सचिव पद के प्रत्याशी हिमांशु शर्मा को 84 व मनीष खटकड़ को 48 वोट मिले। एक वोट रद्द हो गया। इसके बाद बार रूम में नवनिर्वाचित प्रधान रोहताश नैन व सचिव हिमांशु शर्मा को पदभार सौंप दिया। प्रधान रोहताश नैन ने कहा कि बार के सदस्यों ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उस पर वह खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन


सचिव हिमांशु शर्मा ने उनकी जीत को सुनिश्चित करने वालों के साथ सभी लोगों का आभार जताया। इस मौके पर एडवोकेट सुशील कौशिक, विकास जेठी, रामप्रसाद मलिक, देवा सिंह सांगवान, देवेंद्र सांगवान, मनोज मोर, राकेश जांगड़ा, सुरेश श्योकंद व अरुण नैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें