फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राज्यस्तरीय स्कूली हॉकी में रोहतक ने रजत पदक जीता

विज्ञापन
43 रोहतक जिले की सिल्वर मेडल विजेता हॉकी टीम के साथ उनके इंचार्ज। स्रोत : कोच
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से फतेहाबाद में आयोजित राज्यस्तरीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता में रोहतक जिले की अंडर-19 बालिका हॉकी टीम ने रजत पदक जीता। पानीपत में आयोजित फुटबॉल इंचार्ज मनोज कादयान ने बताया कि रोहतक की अंडर-14 फुटबॉल टीम ने दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन


मीडिया कन्वीनर डॉ. जनक राज ने बताया कि 19 से 21 सितंबर तक फतेहाबाद में हॉकी (बालिकाएं) अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। 20 से 22 सितंबर तक पानीपत में फुटबॉल (बालक) अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं जारी हैं। जिला सहायक शिक्षा अधिकारी खेल संजय मलिक, सुषमा डीपीई व सुषमा नांदल ने विजेता टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें