फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फुटबाॅल टूर्नामेंट में रोहतक ने जींद को 1-0 से पराजित किया

विज्ञापन
फाेटो : सोनीपत के गन्नौर ​स्थित आरपीएस खेल ग्राउंड में फुटबाॅल मैच के दौरान अपने जौहर दिखाती खि
विज्ञापन
गन्नौर। ब्राइट फुटबाॅल यूथ स्पोर्ट्स सोसाइटी के तत्वावधान में आरपीएस खेल ग्राउंड में ओपन गर्ल्स लीग नाकआउट फुटबाॅल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दौरान मंगलवार को तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। विभिन्न जिलों और राज्यों से पहुंची टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आयोजक सुनील राठी ने बताया कि पहले मुकाबले में अमृतसर ने अंबाला को एकतरफा मैच में 6-0 से हराया।
दूसरे मैच में रोहतक ने जींद को 1-0 से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में खालसा क्लब ने चरखी दादरी को 2-0 से शिकस्त दी।
चौथा मैच दानू फैन क्लब और सोनीपत के बीच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। पांचवें मुकाबले में अंबाला ने देवभूमि नैनीताल को 1-0 से हराया। वहीं, राजस्थान और यमुनानगर के बीच खेला गया छठा मैच निर्धारित समय तक बराबरी पर रहने के कारण टाई रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें