24जेएनडी17-यूनियन कार्यालय में बैठक करते रोडवेज वर्कर्स यूनियन पदाधिकारी। स्रोत संगठन
जींद। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की बैठक बस अड्डा स्थित कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान देवेंद्र घौड़ेला ने की। मंच संचालन सचिव रमेश भैणी ने किया। इसमें विशेष तौर पर राज्य कोषाध्यक्ष सुशील ईक्कस, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयबीर तालु शामिल हुए।
उन्होंने बताया कि साझा मोर्चा के आह्वान पर 26 जून को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक भूख हड़ताल की जाएगी। पूर्व में मानी गई मांग को लागू करवाने, डिपो स्तर की समस्याओं का समाधान करवाने, लंबे समय से एसीपी का न लगना, मेडिकल बिल का भुगतान न होना, ओवरटाइम का भुगतान न करना और अर्जित अवकाश की कटौती के विरोध में यह हड़ताल की जाएगी। डिपो प्रधान देवेंद्र घौड़ेला और सचिव रमेश भैणी ने कहा कि 28 और 29 जून को काफी संख्या में कर्मचारी सुखपरा चौक स्थित शिक्षा शिविर में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर राजेंद्र शर्मा, सुनील धौड़ी, बलजीत मान, ओमप्रकाश सोनी, शिवकुमार शर्मा और रमेश कुमार मौजूद रहे।
24जेएनडी17-यूनियन कार्यालय में बैठक करते रोडवेज वर्कर्स यूनियन पदाधिकारी। स्रोत संगठन