24जेएनडी25: अटल पार्क का निरीक्षण करते हुए सीएम फ्लाइंग की टीम। संवाद
जुलाना। अटल पार्क का सोमवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। टीम का नेतृत्व बिजेंद्र सिंह ने किया। टीम ने अटल पार्क में पहुंचकर निर्माण सामग्री के सैंपल लिए। टीम ने मुख्यालय के आदेश पर अटल पार्क का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान सीएम फ्लाइंग की टीम के साथ टैक्नीकल टीम भी साथ रही। सीएम फ्लाइंग के औचक निरीक्षण से नपा कार्यालय के कर्मचारियों में हड़कंप मंच गया। टीम ने अटल पार्क में लगे राष्ट्रीय ध्वज और स्ट्रीट लाइट की भी जांच की। टीम ने बताया कि टीम ने निर्माण कार्य के दौरान जो दस्तावेज में मार्का बताया गया था उन्ही की जांच की है। निरीक्षण नियमित जांच के तौर पर किया गया।
24जेएनडी25: अटल पार्क का निरीक्षण करते हुए सीएम फ्लाइंग की टीम। संवाद