फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वर्कशॉप बंद करने के विरोध में रोडवेजकर्मियों का प्रदर्शन

Fri, 05 Apr 2024 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी27-रोडवेज महाप्रबंधक के स्टेनो को ज्ञापन सौंपते सांझा मोर्चा के सदस्य। स्रोत संगठन
विज्ञापन
जींद। सेंट्रल वर्कशॉप हिसार और करनाल को बंद करने के विरोध में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारियों ने प्रदर्शन करने के बाद महाप्रबंधक के प्रतिनिधि के तौर पर स्टेनो डीडी भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

साझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य आजाद गिल, संदीप रंगा, सज्जन कंडेला, अनिल गौतम, जितेंद्र कौशिक, देवेंद्र कूका, देवेंद्र घोड़ेला, जितेंद्र लाठर, चंद्रलाल और विनोद श्योकंद, सुशील ईक्कश, कुलदीप मोर, अनूप लाठर व जसबीर चहल ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान एसीएस परिवहन विभाग ने दोनों वर्कशॉप के खर्च, जिसमें मरम्मत कार्य, पंप कार्य और टायर रिसोल कार्य की समीक्षा बारे कमेटी गठित की है। उन्होंने कहा कि गठित कमेटी ने कुछ सीमित समय को आधार मानकर ज्यादा खर्च दिखाते हुए वर्कशॉप को बंद करने की सिफारिश की है। इसका साझा मोर्चा विरोध करता है। दोनों वर्कशॉप में कार्य करने की क्षमता और गुणवत्ता बहुत अच्छी है, जो किसी निजी कंपनी से कहीं बेहतर है। एचआरईसी गुरुग्राम में नई बसों की बॉडी निर्मित नहीं करवाकर किसी अन्य निजी कंपनी से निर्मित करवाने की योजना बनाई जा रही है। इस कारण प्रतीत होता है कि परिवहन विभाग में निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे विभाग को राजस्व हानि और आम जनता को परिवहन सेवा से वंचित होना पड़ सकता है। इन विषयों पर साझा मोर्चा के दिए गए तर्कों और सुझावों की अनदेखी की तो मोर्चा हड़ताल जैसा कदम उठाएगा। इस अवसर पर सोनू, अनिल, प्रदीप पूनिया, जयबीर पोली, राजेंद्र, प्रदीप यादव, सतीश, सुरेश, बलवान और सुनील यादव मौजूद रहे।

04जेएनडी27-रोडवेज महाप्रबंधक के स्टेनो को ज्ञापन सौंपते सांझा मोर्चा के सदस्य। स्रोत संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें