फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त और रियायती किराये पर सफर करने वालों का रिकॉर्ड तैयार करेगा रोजवेज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यालय ने जींद डिपो के चालकों और परिचालकों को रोडवेज बसों में मुफ्त और रियायती दरों पर यात्रा करने वाले यात्रियों की गणना के आदेश जारी किए हैं। इसके लिए परिचालकों को वे बिल के साथ प्रोफॉर्मा भरकर बक्सा बॉक्स बनवाते समय बुकिंग ब्रांच में जमा करवाने होंगे। इसके लिए अड्डा इंचार्ज को सुनिश्चित करना होगा कि सभी परिचालकों के पास प्रोफॉर्मा होना चाहिए, जिससे वे हर दिन बुकिंग ब्रांच में रोडवेज बसों में मुफ्त या रियायती दरों पर यात्रा करने वालों का ब्योरा दर्ज करवा सकें। रोडवेज बसों में 42 कैटेगरी के यात्री मुफ्त या रियायती दरों पर यात्रा करते हैं। इसमें स्वतंत्रता सेनानी, एमपी या पूर्व एमपी, विधायक या पूर्व विधायक, स्वतंत्रता सेनानियों की वीरांगनाएं, दिव्यांग, पत्रकार, राज्य स्तरीय सम्मानित लेखक, कैंसर मरीज, अर्जुन व राज्य स्तरीय सम्मानित खिलाड़ी, नेशनल यूथ अवॉर्डी व लोक कलाकार, नंबरदार फ्री यात्रा करते हैं। वहीं सरकारी विभागों के कर्मचारी, पुलिस कर्मचारी, राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी, 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग सहित अन्य कैटेगरी के यात्री रियायती दरों पर बसों में हर रोज यात्रा करते हैं। इसमें मुख्यालय ने सभी परिचालकों को आदेश जारी किए हैं कि वे बसों में फ्री यात्रा या रियायती दरों पर यात्रा करने वाले यात्रियों का रिकार्ड हर रोज बुकिंग ब्रांच में जमा करवा सकें।
विज्ञापन

समय पर जमा करवाएं पैसा
जींद डिपो में कुल 164 बसें हैं। इसमें लगभग 16 हजार यात्री हर रोज यात्रा करते हैं। डिपो 13 से 14 लाख रुपये का राजस्व हर रोज विभाग में जमा करवाता है। इसमें से 20 से 25 प्रतिशत यात्री मुफ्त या रियायती दरों पर यात्रा करते हैं। यह विभाग द्वारा लोगों की सुविधा के लिए अच्छी योजना है, लेकिन 42 कैटेगरी के अधीन आने वाले विभाग समय पर डिपो में राजस्व जमा नहीं करवाते। इससे डिपो को आर्थिक नुकसान होता है। इसके लिए अन्य विभागों को चाहिए कि वे समय पर डिपो को राजस्व दें।
अनूप लाठर, डिपो प्रधान कर्मचारी महासंघ।
परिचालकों को जमा करवानी होगी जानकारी
परिचालकों को हर रोज बसों में फ्री व रियायती दरों पर यात्रा करने वाले यात्रियों की जानकारी बुकिंग ब्रांच में जमा करवानी होगी। इसके लिए मुख्यालय से आदेश जारी किए गए हैं। इससे यात्रियों की सही जानकारी मिल सकेगी। सभी परिचालकों को प्रोफॉर्मा दिया गया है। बस अड्डा इंचार्ज को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई कि वह सुनिश्चित करें कि सभी परिचालकों के पास प्रोफॉर्मा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बिजेंद्र सिंह, रोडवेज जीएम, जींद डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें