फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीईटी के लिए रोडवेज चलाएगा 117 विशेष बसें

Thu, 03 Aug 2023 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। प्रदेश सरकार की ओर से पांच और छह अगस्त को सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) आयोजित की जाएगी। ऐसे में रोडवेज प्रबंधन ने परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक निशुल्क पहुंचाने की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। इसके लिए दो दिनों तक रोडवेज 117 विशेष बसें चलाएगा। इन बसों के लिए चालक-परिचालकों की भी डयूटी लगा दी गई है।
इसके अलावा इन बसों को अपने-अपने गंतव्य स्थान पर भेजने के लिए समयसारिणी भी तैयार की गई है। ये सभी बसें सुबह अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना होंगी। पांच अगस्त को विभिन्न जिलों के लिए 64 बसें रवाना होंगी और छह अगस्त के लिए 53 बसें विशेष तौर पर चलाई जाएंगी जो परीक्षार्थियों को लेकर जाएंगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद वही बसें सभी परीक्षार्थियों को वापस लेकर आएंगी। इसको लेकर रोडवेज प्रबंधन ने जींद संस्थान प्रबंधक नरोत्तम शर्मा मो. नंबर 99915-74797, सफीदों संस्थान प्रबंधक वीरेंद्र पाल स्वामी मो. नंबर 98132-52701 और नरवाना संस्थान प्रबंधक शमशेर मो. नंबर र79883-83422 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। यदि किसी भी परीक्षार्थी को परिवहन सुविधा बारे कोई भी परेशानी होती है तो नोडल अधिकारियों के मोबाइल फोन पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

बॉक्स

महिला परीक्षार्थी के साथ सहायक भी जा सकेंगे निशुल्क
सामान्य पात्रता परीक्षा देने वाले सभी परीक्षार्थियों की रोडवेज बसों में टिकट नहीं लगेगा। सभी परीक्षार्थियों का अपने-अपने परीक्षा केंद्रों तक का सफल नि:शुल्क होगा। इसके अलावा जो महिलाएं परीक्षार्थी हैं, वह अपने साथ सहायक के तौर पर पारिवारिक सदस्य को ले जा सकती हैं। रोडवेज बसों में सहायक को भी निशुल्क परिवहन सुविधा दी जाएगी। परीक्षार्थियों की परिवहन सुविधा को ध्यान में रखते हुए महाप्रबंधक ने पांच और छह अगस्त को स्पेशल तौर पर बसें चलाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


बॉक्स

5 अगस्त का शेड्यूल
जगह

बसों की संख्या

चलने का समय

जींद से हिसार
14


सुबह 5:30 बजे

जींद से करनाल 17


सुबह 5:30 बजे

जींद से कुरुक्षेत्र
12


सुबह 4:30 बजे

जींद से पंचकूला 12


सुबह 3:00 बजे

जींद से पानीपत
08


सुबह 5:30 बजे

-6 अगस्त का शेड्यूल

जींद से हिसार
07


सुबह 5:30 बजे

जींद से करनाल
17


सुबह 5:30 बजे

जींद से कुरुक्षेत्र
12


सुबह 4:30 बजे

जींद से पंचकूला
13


सुबह 3:00 बजे

जींद से पानीपत
04


सुबह 5:30 बजे



वर्जन

पांच और छह अगस्त को होने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा के लिए 117 विशेष बसें चलाई जाएंगी। पांच अगस्त को 64 और छह अगस्त को 53 बसें चलाई जाएंगी। बसों में परीक्षार्थी निशुल्क सफर कर सकते हैं। महिला परीक्षार्थी के साथ एक सहायक भी निशुल्क सफर कर सकता है। सफर के दौरान परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र दिखाना होगा।-कमलजीत सिंह, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें