फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फीस वृद्धि के विरोध में वीसी से मिला इनसो प्रतिनिधिमंडल

Thu, 03 Aug 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में हॉस्टल के नए नियमों के खिलाफ और फीस वृद्धि के विरोध में इनसो प्रतिनिधिमंडल ने वीसी डॉ. रणपाल सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने जिन छात्रों के किन्ही कारणवश रजिस्ट्रेशन के बिना रह गई थे उनको दोबारा से मौका देने की मांग की। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आश्वासन दिया कि दो से तीन दिन के अंदर सभी मांगों पर नोटिस जारी हो जाएगा। इनसो सीआरएसयू प्रधान मोनू मलिक ने बताया कि हॉस्टल के जो नए नियम बनाए हैं वह छात्रों के पक्ष में नहीं है। इनमें हॉस्टल की फीस में वृद्धि की गई है, इसको लेकर छात्रों में भारी रोष है। छात्रों के फीस वृद्धि के फैसलों को विरोध देखकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द हॉस्टल की बढ़ी हुई फीस वापस ले ली जाएगी। इनसो छात्र नेता विक्की पिंडारा ने कहा कि इनसो हमेशा छात्रों के हितों में लड़ती रहेगी। इस मौके पर संजीव देशवाल, विक्की पिंडारा, साहिल, विशाल, रोहित खर्ब, सोनू, गौरव, दीपिका, सोनिया, ज्योति, तनु, अंजलि, साक्षी, सुमन, रितिका, प्रिया, पूनम मौजूद थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें