फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आज रहेंगी रोडवेज की सेवाएं बाधित, लोकल रूट पर नहीं चलेगी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। होलिका दहन के अगले दिन मनाए जाने वाले रंगोत्सव फाग पर रोडवेज की परिवहन सेवाएं बाधित रहेंगी। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इसलिए यदि आप 25 मार्च को कहीं जाने के लिए रोडवेज की बसों में सफर करने की योजना बना रहे हैं तो अपनी योजना को बदलें।
विज्ञापन


रंगोत्सव के दिन हुड़दंगबाजी होने की अधिक संभावना रहती है। दूसरी ओर यात्रियों की संख्या भी अपेक्षाकृत कम रहती है। ऐसे में विभाग ने 25 मार्च को बसों की सेवाएं बंद रखने का फैसला किया है। फाग पर्व पर होने वाले हुड़दंग पर सरकारी संपत्ति के नुकसान व यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। जींद डिपो डिपो में मौजूदा समय में 200 बसें शामिल हैं। जींद बस अड्डे से दिल्ली, चंडीगढ़, पौंटासाहिब, हरिद्वार, लुधियाना, संगरूर और पटियाला जैसे लंबे रूट पर बस सेवा है। इसके अतिरिक्त जींद से रोहतक, पानीपत व करनाल, कुरुक्षेत्र सहित अन्य दूसरे जिलों के लिए बस चलती है। जींद डिपो में हर रोज लगभग 17 हजार यात्री सफर करते हैं, जिससे डिपो को हर रोज लगभग 13 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होता है, लेकिन रंगोत्सव के चलते सोमवार को बसों का संचालन बाधित रहेगा। वहीं प्राइवेट बस यूनियन के प्रधान अजय कुमार ने कहा कि प्राइवेट बस चालकों ने भी रंगोत्सव मनाने को लेकर सोमवार को बस नहीं चलाने का निर्णय लिया है। जींद से असंध, पानीपत, गोहाना, नरवाना, हांसी जैसे लोकल रूट पर 160 बस चलती है।



25 मार्च को रोडवेज बस सेवाएं बंद रहेंगी। रोडवेज कर्मचारी भी रंगोत्सव को लेकर अवकाश पर रहेंगे। ऐसे में यात्रियों को चाहिए कि वह सोमवार को रोडवेज बसों में यात्रा करने से बचें। मंगलवार से सभी बसों का संचालन सुचारू रूप से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जसमेर खटकड़, डीआई, जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें