फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। छोटू राम किसान कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत चल रहे सात दिवसीय कैंप का समापन किया गया। कैंप में राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार की अध्यक्षा में सभी छात्रों की ओर से सात दिनों तक श्रमदान किया गया। कैंप का उद्घाटन प्राचार्य डाॅ. कुलबीर सिंह की ओर से स्वच्छता व राष्ट्रीय एकता का संदेश देकर किया गया था। कैंप में विभिन्न राष्ट्रीय संदेशों का उल्लेख किया गया और सभी नागरिकों को जल का सदुपयोग व स्वच्छता के माध्यम से बीमारियों को दूर करने के लिए प्रेरित किया गया। कैंप के अतिंम दिन डिप्टी चेयरपर्सन प्रतिनिधि हरविंद्र सिंह (मिन्कू) सुंदर नगर मुख्य रूप में वक्ता के रूप में आमंत्रित किए गए। इस अवसर पर डॉ. सत कुमार की ओर से सभी राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों की सराहना की गई व कैंप के सफल आयोजन को लेकर बधाई दी। सुनील कुमार (विक्की) पार्षद द्वारा भी सभी स्वयं सेवको को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर राजबीर सिंह कलर्क, अजमेर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें