फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद से डबवाली के लिए रोडवेज सेवा शुरू, सुबह छह बजे चलेगी

विज्ञापन
जींद सामान्य बस स्टैंड। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। जींद से डबवाली के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू हो गई है। यह बस सुबह छह बजे यह बस नए बस स्टैंड से डबवाली के लिए चलेगी। डिपो प्रबंधन यह सुविधा शुक्रवार को शुरू कर रहा है। इस बस में गोगा मेड़ी, रामदेव पीर सहित राजस्थान के अन्य धार्मिक जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। सुबह के समय हिसार, सिरसा, डबवाली जाने के लिए यात्रियों को सीधी बस मिल जाएगी, जिससे उनको बार-बार बस बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डिपो ने यह सुविधा यात्रियों की मांग पर शुरू की है।
विज्ञापन

डिपो प्रबंधन ने यात्रियों के लिए शुक्रवार को जींद से डबवाली के लिए सीधी रोडवेज बस शुरू करने का फैसला लिया है। इस बस सेवा को पिछले दिनों बंद कर दिया था। इसके कारण जींद से डबवाली के लिए सीधी बस सेवा नहीं मिल रही थी। यह बस सुबह छह बजे जींद से चलेगी जो कि करीब साढ़े सात बजे यह बस हिसार पहुंच जाएगी। उसके बाद सवा नौ बजे यह बस सिरसा पहुंच जाएगी। फिर डबवाली पहुंचने के बाद वापस जींद के लिए रवाना हो जाएगी।
तीन महीने पहले बंद हुई थी बस
रोडवेज डिपो ने इस बस सेवा को करीब तीन महीने पहले किन्हीं कारणों से बंद कर दिया था। इस बस के बंद होने के बाद जींद से यात्रियों को डबवाली जाने के लिए बस सेवा नहीं मिलती थी। यात्रियों को डबवाली जाने के लिए मुश्किल से सिरसा तक की ही सीधी मिल पाती थी, लेकिन वहां तक नहीं मिले तो उन्हें पहले हिसार तक बस मिलती थी। उसके बाद सिरसा तक की और फिर अगली बस डबवाली के लिए लेनी पड़ती थी, जिससे यात्रियों का समय भी बर्बाद होता था और उन्हें ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते थे। अब इस बस को दोबारा शुरू कर दिया है। यात्रियों को अब जींद से डबवाली के लिए सीधी बस सेवा मुहैया होगी। उन्हें डबवाली जाने के लिए बसें नहीं बदलनी पड़ेंगी।
विज्ञापन

यात्रियों की मांग थी कि जींद से डबवाली के लिए बस सेवा शुरू की जाए। पिछले दिनों यह बस सेवा बंद हो गई थी। डिपो ने अब दोबारा से इसे शुरू करने का फैसला लिया है। यह बस शुक्रवार से सुबह छह बजे जींद बस स्टैंड से रवाना होगी।
विज्ञापन

अशोक कौशिक, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें