फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सवारियों को अश्लील इशारे करने पर रोडवेज परिचालक निलंबित

Fri, 28 Jul 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सवारियों को अश्लील इशारे करने पर जींद महाप्रबंधक ने रोडवेज परिचालक को निलंबित कर दिया है। परिचालक ने सवारियों को बाजू हिलाकर गलत इशारा किया था। बस में काफी महिलाएं भी सवार थीं। सवारियों ने घटना की वीडियो मोबाइल फोन में बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल होन के बाद यह वीडियो महाप्रबंधक कमलजीत सिंह के पास भी पहुंच गई। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए परिचालक को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन


जींद डिपो में कार्यरत परिचालक सुदीप जो कि चंडीगढ़ से जींद वाया कैथल रूट पर चलता है। वह रोडवेज बस लेकर पिहोवा पहुंचा तभी बस को अड्डे के अंदर नहीं ले जाने पर सवारियों और परिचालक के बीच कहासुनी हो गई थी। काफी समय तक सवारियों और परिचालक के बीच बहस होने से बस में बैठी सवारियों को परेशानी हुई। वह निर्धारित समय से करीब एक घंटा देरी से जींद पहुंचे। यात्रियों का कहना था कि वे चंडीगढ़ से जींद के लिए बस में सवार हुए थे। देर रात होने के कारण चालक और परिचालक अड्डे के अंदर न ले जाकर बाहर से ही बस को ले जा रहे थे। जैसे ही बस पिहोवा पहुंची तो सवारियों ने परिचालक को बस अड्डे के अंदर से बस ले जाने को कहा, लेकिन परिचालक ने सवारियों की बात नहीं मानी। उल्टा सवारियों के साथ दुव्र्यवहार करने लगा और उसने अपना हाथ हिलाकर अश्लील इशारा किया, जिस पर महाप्रबंधक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए परिचालक को निलंबित कर दिया।

वर्जन

मामला संज्ञान में आया था। वीडियो देखी है, जिसमें परिचालक गलत इशारे कर रहा है। यह अनैतिक और नियमों की अवहेलना है। परिचालक सुदीप को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सभी परिचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वह सफर के दौरान सवारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें, ताकि सफर करने में कोई परेशानी नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलजीत सिंह, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें