जुलाना। जींद-रोहतक मार्ग पर जुलाना के निकट मंगलवार को सडक़ पार कर रहे युवक को टक्कर मारने के आरोप में जुलाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जींद निवासी साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को सड़क पार करते समय उसके मामा गढ़ी खेड़ी हाल कताना बस्ती रोहतक निवासी सन्नी को अज्ञात ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां से उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर किया। घायल सन्नी (38) ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जुलाना थाना पुलिस ने साहिल की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।