फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद-सोनीपत रूट पर रोडवेज ने 5 रुपये बढ़ाया किराया

Mon, 03 Nov 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी11-बस अड्डा, जहां से जींद-सोनीपत के लिए बसें चलती हैं। संवाद
विज्ञापन
जींद। रोडवेज बसों में सोनीपत जाने के लिए यात्रियों को अब जेब ढीली करनी होगी। इसके लिए यात्रियों को अतिरिक्त पांच खर्च करने पड़ेंगे, क्योंकि डिपो प्रबंधन ने जींद से सोनीपत तक का किराया बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

अब सोनीपत जाने के लिए 85 की जगह 90 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं जींद से वाया सोनीपत होकर दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी अब 130 की जगह 135 रुपये किराया देना होगा।
जींद से वाया सोनीपत होकर दिल्ली के लिए एक बस चलती है। पहले जींद से सोनीपत रूट पर दो बस चलती थी। फिलहाल अब एक चल रही है। वहीं अब गोहाना से सोनीपत जाने वाले यात्रियों को 45 रुपये का टिकट लगेगा।
विज्ञापन

जींद से वाया रोहतक होते हुए दिल्ली जाने में लगभग चार घंटे लगते है जबकि किराया 160 रुपये लगता है। वहीं गोहाना से सोनीपत होते हुए बस को दिल्ली जाने में लगभग साढ़े तीन घंटे लगते हैं और किराया भी 135 रुपये है। इस प्रकार यात्रियों को वाया गोहाना-सोनीपत होते हुए दिल्ली जाने में समय और किराये दोनों में बचत होती है।
गोहाना से आगे टोल प्लाजा शुरू
किराया बढ़ने का कारण गोहाना में मोहाना के पास शुरू हुआ टोल है। जींद से गोहाना के बीच का किराया पहले की तरह रहेगा। गोहाना से आगे अब टोल शुरू हो गया है तो ऐसे में जींद से सोनीपत जाने वाले यात्रियों को पहले की अपेक्षा पांच रुपये किराया देना होगा।
वर्जन
गोहाना से आगे टोल प्लाजा शुरू हो गया है। इस कारण गोहाना से आगे सोनीपत जाते समय पांच रुपये किराया बढ़ा है। ऐसे में जींद से सोनीपत जाने पर पहली की अपेक्षा यात्रियों को पांच रुपये अतिरिक्त किराया देना होगा। -राहुल जैन, रोडवेज महाप्रबंधक, जींद डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें