फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एसी बसों में रोडवेजकर्मियों का लगेगा टिकट

Sun, 05 Jul 2026 04:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फोटो 04जेएनडी06-बस अड्डे पर खड़ी जींद डिपो की एसी बस। संवाद
विज्ञापन
जींद। हरियाणा रोडवेज की एसी बसों में अब रोडवेज कर्मचारियों को भी टिकट लेकर ही यात्रा करनी होगी। इस संबंध में रोडवेज मुख्यालय ने प्रदेश के सभी महाप्रबंधकों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी स्टाफ होने का परिचय देकर एसी बसों में बिना टिकट यात्रा कर लेते थे। इससे विभाग को राजस्व का नुकसान होता था। मुख्यालय के संज्ञान में यह मामला आने के बाद सभी डिपो महाप्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि एसी बसों में यात्रा करने वाले रोडवेज कर्मचारियों से नियमानुसार टिकट लिया जाए।
निर्देशों में कहा गया कि बस परिचालक यह सुनिश्चित करें कि किसी भी कर्मचारी को बिना टिकट यात्रा न करने दी जाए। यदि कोई कर्मचारी एसी बस में सफर करता है तो उसे निर्धारित किराया अदा करना होगा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों और परिचालकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

हालांकि एसी बसों के संचालन पर सामान्य बसों की तुलना में अधिक खर्च आता है। ऐसे में सभी यात्रियों की तरह कर्मचारियों से भी किराया लेने से राजस्व में वृद्धि होगी और व्यवस्था अधिक पारदर्शी बनेगी। मुख्यालय के निर्देश मिलने के बाद सभी डिपो में इसकी जानकारी कर्मचारियों तक पहुंचाई जा रही है। आने वाले दिनों में आदेश का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
डिपो में हैं दस एसी बसें
डिपो में फिलहाल दस एसी बस हैं, इसमें से दो बस सफीदों और एक बस नरवाना उपकेंद्र में है जबकि सात बस जींद मुख्यालय पर है। यात्रियों की सुविधा के लिए पिछले साल 15 अगस्त के बाद डिपो में दस एसी बस आई थी जिन्हें यात्रियों की सुविधा के लिए लंबे रूटों पर चलाया जा रहा है।

रोडवेज मुख्यालय ने पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि एसी बसों में कोई भी रोडवेज अधिकारी या कर्मचारी निशुल्क सफर नहीं कर सकता। एसी बसों में सफर करने के लिए रोडवेज कर्मचारी या अधिकारी को टिकट लेनी होगी।
विज्ञापन

- विजय कुंडू, डीआई, बस अड्डा, जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें