फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भूख हड़ताल पर रहे रोडवेज कर्मचारी, 14 को परिवहन मंत्री के आवास का करेंगे घेराव

Thu, 27 Jun 2024 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के बैनर तले लंबित मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने बस स्टैंड परिसर में भूख हड़ताल अनिल गौतम की अध्यक्षता में की। साझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य आजाद गिल व अनूप लाठर ने कहा कि सरकार व अधिकारी समय रहते कर्मचारियों की समस्याओं व मांगों का समाधान करें। अगर जल्द मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 14 जुलाई को परिवहन मंत्री आवास का घेराव करके आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


लाठर ने कहा कि 23 जून 2023 को परिवहन मंत्री व उच्च अधिकारियों की अध्यक्षता में मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल के साथ बातचीत हुई थी। इसमें कर्मचारियों के अर्जित अवकाशो में कटौती नहीं करने, चालक व परिचालक का पे ग्रेड बढ़ाने, 2016 के चालकों को पक्का करने, 2002 के चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का करना, सहायक स्टोर कीपर व सहायक कैशियर पद समाप्त करना, चालकों की स्टैंड इंचार्ज का पद सृजित करके प्रमोशन करने समेत कई मांगों पर सहमति बनी थी। इसके परिपत्र जारी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन यह पत्र आज तक भी जारी नहीं हुआ। इसके विपरित कर्मचारी व विभाग विरोधी फ रमान जारी किए जा रहे हैं। इसके चलते चालक व परिचालकों का ओवर टाइम सीमित करना किया गया, चालक व परिचालकों के 30 रात्रि ठहराव से घटाकर दस रात्रि ठहराव सीमित किए, यूनियन नेताओं को द्वेष भावना से ड्यूटी लेकर परेशान करना, बीमार कर्मचारियों से लंबे मार्गों पर ड्यूटी लेना व महीनों से मेडिकल बिलों और एलटीसी का भुगतान नहीं करना मुख्य रूप से शामिल हैं। इसके विरोध में कर्मचारी सुबह 10 से शाम पांच बजे तक भूख हड़ताल करने पर मजबूर हुए हैं।
इस अवसर पर जयबीर, जितेंद्र, कर्मवीर, ओमप्रकाश, सज्जन, धर्मवीर, राजेश, बलजीत, पवन, रमेश, नीतीश, जितेंद्र लाठर, संदीप रंगा व देवेंद्र घोडेला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें