27जेएनडी22-सीआरएसयू के गेट के बाहर रोडवेज बस के पास खड़े छात्र। स्रोत विवि
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की लंबे से समय से चल रही बस की समस्या दूर होने जा रही है।परिवहन विभाग ने विद्यार्थियों की मांग को पूरा करते हुए सुबह आठ बजकर 50 मिनट पर बस स्टैंड से विश्वविद्यालय तक और तीन बजकर 15 मिनट पर विश्वविद्यालय से बस स्टैंड तक बस चलवाने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही उस मार्ग पर चलने वाली प्रत्येक बस का विश्वविद्यालय स्टॉपेज रहेगा। छात्रा प्रियंका ढांडा और आंचल ने बताया कि विश्वविद्यालय के लिए बसें चलाए जाने से यहां पढ़ने वाले बच्चों को फायदा होगा। बस की मांग लंबे समय से चली आ रही थी। अब बस चला कर परिवहन विभाग ने हजारों छात्रों को लाभ पहुंचाया है। उन्हें खुशी है छात्रों की सालों से चल रही समस्या के समाधान हुआ है।