फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लंबे रूट पर आज नहीं जाएंगी रोडवेज बसें

Sun, 08 Dec 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
अड्डे पर खाली पड़े बूथ और बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
जींद। यात्रियों को आज बसों की सुविधा नहीं मिलेगी, इसलिए यात्री घर से निकलते समय सोच-समझ कर निकलें। रोडवेज डिपो की बसें सोमवार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पानीपत जाएगी। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सखी योजना का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में लोगों को शामिल करने के लिए डिपो से 280 बसें जाएंगी। इनमें से 100 बसें जींद की होंगी। इन बसों को स्थानीय और लंबे रूटों से हटाकर पानीपत भेजा जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि जींद डिपो में रोडवेज की 170 बसें हैं, जिनमें से आठ-दस बसें खराब होने के चलते वर्कशॉप में खड़ी रहती है। डिपो के पास 100 बसें पानीपत भेजने के बाद 60 बसें ही रह जाएंगी। इन 60 बसों के भरोसे ही यात्रियों को सफर करना होगा। इन बसों को लंबे और स्थानीय रूट पर ही भेजा जाएगा। हालांकि जींद डिपो में किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली 35 बसें हैं। इन बसों को डिपो की लंबे रूटों पर भेजने की योजना है, लेकिन इन बसों के अलावा रोडवेज की बसों को भी भेजना आवश्यक है, क्योंकि डिपो को लंबे रूटों पर ही अच्छी आमदनी होती है। रोडवेज डिपो ने 40 बस रोहतक, 60 बस भिवानी, 50 बस नारनौल व 30 बस सिरसा से मंगवाई है। इनमें से अधिकतर बसें कर्मचारियों और अन्य लोगों को लेकर पानीपत के लिए रवाना हो जाएंगी।

विद्यार्थियों को नहीं मिलेगी रोडवेज सुविधा

शहर के शिक्षण संस्थानों में रोजाना ग्रामीण क्षेत्र से हजारों युवक-युवतियां पढ़ाई करने के लिए आते हैं। रोजाना रोडवेज बसें सुबह गांव-गांव जाकर इनको उठाती हैं। सोमवार को रोडवेज बसों के पानीपत जाने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उनको निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ेगा। सबसे ज्यादा परेशानी लड़कियों को उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन


सोमवार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जिले से 100 बसों को भेजा जाएगा। डिपो के पास केवल 170 बसें हैं। इनमें से 60 बसें ही रूटों पर दौड़ेंगी। -राजेश हैबतपुर, डीआई, रोडवेज डिपो, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें