फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आज किसी भी रूट पर नहीं जाएंगी रोडवेज की बसें

Wed, 01 Nov 2023 10:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी24-सामान्य बस अड्डा जींद, जहां से रोडवेज बसों को महासम्मेलन में भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
जींद। सावधान। आज जींद से लोकल तथा लंबे रूटों पर बसें नहीं जाएंगी। यदि वीरवार को रोडवेज बसों में कहीं जाने की योजना बनाई है तो उसको रद्द कर दें। रोडवेज डिपो की 118 बसें करनाल में होने वाले सरकार के अंत्योदय महासम्मेलन में जाएंगी। वीरवार को करनाल में सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा अंत्योदय महासम्मेलन आयोजित कर रही हैं, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे। इस सम्मेलन में सरकारी योजनाओं का लाभ लेेन वाले लोगों को विशेत तौर पर बुलाया गया है।
विज्ञापन

महासम्मेलन को लेकर सरकार ने यात्रियों की समस्या को दरकिनार करते हुए महाप्रबंधक को रोडवेज बसेें करनाल भेजने के आदेश जारी किए हैं। इसको लेकर रोडवेज प्रबंधन ने 118 बसों को वीरवार को होने वाले सरकार के महासम्मेलन के लिए आरक्षित कर दी हैं। इसके अलावा इन बसों को ले जाने के लिए 130-130 चालक-परिचालकों की डयूटी लगाई है, जिनमें से दस-दस चालक-परिचालकों को अतिरिक्त के तौर पर रखा जाएगा। वहीं, बुधवार को 15 बसें भेज दी गईं। वीरवार सुबह 118 बसें गांव-गांव जाएंगी और वहां से लोगों को बैठाकर अंत्योदय महासम्मेलन में लेकर जाएंगी। रूटों पर बसें नहीं मिलने पर यात्रियों को परिवहन समिति की बसों तथा प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ेगा। रोडवेज प्रबंधन ने गांव-गांव से लोगों को महासम्मेलन में ले जाने के लिए योजना तैयार कर ली है। ग्रामीण क्षेत्र से चलने वाली बसों में से हथवाला से दो, मेरहड़ा से दो, जुलाना से 14 और करेला से दो बस जांएगी। इसके अलावा बधाना से दो, डाहौला से दो, दुड़ाना से एक, खांडा से एक, पेगां से दो, संडील, शामदो और थुआ से एक-एक बस जाएगी। सफीदों के मुआना, सिंघाना, बडौद, खेड़ा खेमावती, साहनपुर, हाट, हरीगढ़ व करसिंधु से बस जाएगी। वहीं नरवाना से छात्तर, घोघडिय़ां, डूमरखां कलां, काकड़ौद, कसूहन, सुदकैन खुर्द, सफाखेड़ी तथा पालवां से बस जाएगी। इसके अलावा मांडी, बुलाखेड़ी और जाजवान से भी दो-दो बसों को भेजा जाएगा।

बॉक्स

गांव-गांव से जाएंगी रोडवेज बसें

रोडवेज बेड़े में फिलहाल 177 बसें हैं। प्रबंधन ने महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग बसों की व्यवस्था की है। नरवाना क्षेत्र से 18 बसें पुरुषों के लिए तथा आठ बजे महिलाओं के लिए आरक्षित की हैं और दो बसों को अतिरिक्त के तौर पर रखा है। इसके अलावा सफीदों हलका के लिए 17 बसें पुरुषों के लिए और नौ बसें महिलाओं के लिए आरक्षित की है तथा दो बसों को अतिरिक्त रखा है। इसके अलावा जींद हलके के लिए 41 बसों को पुरुषों के लिए तथा 11 बसें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी हैं और तीन बसें अतिरिक्त के तौर पर रखी हैं। वहीं जुलाना हलका के लिए 16 बसें आरक्षित रखी हैं। वीरवार को कुल 127 रोडवेज बसें भेजी जाएंगी।
विज्ञापन


बॉक्स

डिपो तथा दोनों सबडिपो हुए खाली

वीरवार को जींद डिपो तथा दोनों सबडिपो पूरी तरह से खाली नजर आएंगे, क्योंकि डिपो प्रबंधन ने नरवाना और सफीदों सबडिपो से भी रोडवेज बसों को करनाल भेजने के लिए आरक्षित रखा है। नरवाना सबडिपो कुल 38 रोडवेज बसें हैं, जिनमें से 37 बसों को करनाल भेजा जाएगा। इसके अलावा सबडिपो सफीदों में कुल 30 बसें हैं, जिनमें 28 बसों को करनाल भेजा जाएगा। इन दोनों सबडिपो से वीरवार को यात्रियों को रोडवेज सेवा नहीं मिल पाएगी। वहीं, जींद डिपो से भी 90 से ज्यादा रोडवेज बसों को आरक्षित रखा है। यदि और भी जरूरत पड़ी तो रोडवेज से अन्य बसों को भेजा जाएगा।

वर्जन

करनाल के अंत्योदय महासम्मेलन में अलग-अलग जगह से 127 रोडवेज बसों को भेजा जाएगा। रूटों पर कम ही बसें जा पाएंगी। इससे यात्रियों को परेशान होना स्वभाविक है।
विज्ञापन


कमलजीत सिंह, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद


01जेएनडी24-सामान्य बस अड्डा जींद, जहां से रोडवेज बसों को महासम्मेलन में भेजा जाएगा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें