फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रोडवेज की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय सलमा की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।
विज्ञापन

जिले के गांव अशरफगढ़ के शकरुद्दीन ने एफआईआर में बताया कि करनाल जिले के मूनक गांव में उनकी ससुराल है। 29 अप्रैल को वह अपनी पत्नी और छोटे भाई की पत्नी के साथ बाइक से अपने गांव आ रहे थे। शाम को वह जींद-पानीपत रोड पर गांव रजाना खुर्द के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर गए। उसकी भाभी सलमा की मौत हो गई। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें