फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हांसी रूट पर बढ़ाए रोडवेज बसों के फेरे, यात्रियों को अब समय पर मिलेगी बस

विज्ञापन
27जेएनडी19-बस अड्डा जींद, जहां से हांसी रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए हैं। संवाद
विज्ञापन
जींद। रोडवेज प्रबंधन ने हांसी रूट पर बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। अब यात्रियों को समय पर बस मिलेगी। पिछले दिनों रोडवेज प्रबंधन ने हांसी रूट पर बसों के चक्कर कम कर दिए थे। इसको लेकर यात्रियों की परेशानी बढ़ गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद लोगों ने डीसी के सामने समाधान शिविर में हांसी रूट पर रोडवेज बसों के चक्कर बढ़ाने की मांग की थी। डीसी के निर्देशानुसार रोडवेज प्रबंधन ने हांसी रूट पर रोडवेज बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं।
अब सुबह 06:45 बजे, 08:30 बजे, नौ बजे, 09:15 बजे, दस बजे और दोपहर दो बजे हांसी रूट के लिए रोडवेज बस का संचालन शुरू किया गया है। हालांकि जींद-हांसी रूट पर निजी बसों की संख्या ज्यादा है। जींद से हांसी रूट पर परिवहन समिति की 26 बस चलती हैं।
विज्ञापन

जींद से हांसी रूट पर रोडवेज बसों की संख्या काफी कम है। जींद डिपो की पांच से छह रोडवेज बस ही हांसी रूट पर चलती हैं। जींद से हांसी के लिए बस चलकर ईक्कस, रामराये, गुलकनी होते हुए लगभग एक घंटा में हांसी पहुंचती है।
हांसी में जींद से काफी यात्री सरकारी व निजी संस्थानों में नौकरी करते हैं। इसके अलावा विद्यार्थी भी कालेजों व अन्य कोचिंग शिक्षण संस्थानों में पढ़ने के लिए जाते हैं।
वर्जन
लोगों ने समाधान शिविर में डीसी के समक्ष हांसी रूट पर रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की थी। इसके बाद डीसी के आदेश पर हांसी रूट पर रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन

-सुनील पूनिया, डीआई, बस अड्डा जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें