फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कालवा से रजाना खुर्द और बागड़ू से मालसरी खेड़ा तक बनेंगी सड़कें

Thu, 22 Feb 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी21: सुभाष गांगोली विधायक सफीदों विधानसभा।
विज्ञापन
सफीदों। सफीदों हलके में टूटी व खस्ताहाल हुई सड़कें आज किसी से छिपी नहीं है, लेकिन अब विधानसभा के चार गांवों को जोड़ने वाली दो सड़कों के अच्छे दिन आने वाले हैं। इसमें कालवा से रजाना खुर्द व बागड़ू से मालसरी खेड़ा तक 142.90 करोड़ रुपये से दो नई सड़कें बनाई जाएंगी। इसकी जानकारी बजट सत्र में विधायक सुभाष गांगोली के पूछे गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दी।
विज्ञापन


सफीदों विधानसभा के पिल्लूखेड़ा खंड में ज्यादातर सड़कें खस्ताहाल हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस खंड के जामनी से रिटौली, बनियाखेड़ा, तेली खेड़ा, आलनजोगी खेड़ा, खरकगादियां, मोहम्मदखेड़ा, ढाठरथ समेत दर्जनों गांव ऐसे हैं जहां की सड़कों का निर्माण तो दूर पैचवर्क भी कई सालों से नहीं हुआ है, जबकि सफीदों विधानसभा में सत्तासीन सरकार के दो जिला प्रधान हैं। इसमें जजपा के जिला प्रधान कृष्ण राठी, जोकि सफीदों विधानसभा के साहनपुर से हैं तो दूसरे भाजपा के जिला प्रधान राजू मोर, जोकि लुदाना गांव से हैं।

सड़कों की लंबाई

कालवा गांव को रजाना खुर्द गांव तक जोड़ने वाली जिस सड़क को मंजूरी मिली है उसकी लंबाई तकरीबन 3.34 किमी है। यह रास्ता अब तक कच्चा था। दूसरी सड़क बागड़ू खुर्द गांव से मालसरी खेड़ा अथवा राजा वाली सड़क तक को जोड़ने वाली सड़क है। इसकी लंबाई करीबन 1.60 किमी है। यह दोनों रास्ते अभी तक कच्चे थे। सफीदों विधायक सुभाष गांगोली ने विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से इन सड़कों के निर्माण की जानकारी मांगी थी। अब बजट सत्र में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जवाब देते हुए दोनों सड़कों के निर्माण की जानकारी दी है।

21जेएनडी21: सुभाष गांगोली विधायक सफीदों विधानसभा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें