फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण से सिकुड़ीं सड़कें, अब दो बार चालान कटने पर सील होगी दुकान

विज्ञापन
पुराने बस स्टैंड के सामने दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। शहर के दुकानदार अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पिछले सप्ताह नगर परिषद ने शहर में काफी जगह अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया भी था। कुछ स्थानों से दुकानदारों का सामान भी जब्त किया था लेकिन दुकानदारों ने फिर से अतिक्रमण कर लिया। अब नगर परिषद अतिक्रमण करने वालों का सामान तो जब्त करेगी ही, साथ ही चालान भी काटेगा। यदि दो बार दुकानदार का चालान कटता है तो उसकी दुकान को भी सील किया जा सकता है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में नगर परिषद कर्मचारियों ने गोहाना रोड, सफीदों रोड, भिवानी रोड व सफीदों रोड पर अतिक्रमण अभियान चलाया था। इस दौरान कुछ दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया था। नगर परिषद अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाकर पीछे मुड़कर भी नहीं देखा कि फिर से दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया। दुकानदारों ने अतिक्रमण इस तरह बढ़ा लिया है कि सड़क की पांच फीट की कच्ची बर्म पर सामान रख लिया है। दुकानदार पक्की सड़क तक पहुंच गए हैं। इससे यहां से पैदल गुजरने वाले लोगों के लिए बड़ा संकट हो गया है। कच्चे रास्ते से पैदल चलने का रास्ता नहीं और सड़क पर चलें तो दुर्घटना होने का डर। नगर परिषद ने अब फैसला लिया है कि जल्द ही फिर से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस बार दुकानदारों के सामान जब्त करने के अलावा उनके चालान भी किए जाएंगे। यदि एक दुकानदार का दो बार चालान कटेगा तो उसकी दुकान सील भी की जा सकती है।
30 फीट की सड़क रह गई 20 फीट की
बस स्टैंड से लेकर रानी तालाब होते हुए रेलवे स्टेशन तक सड़क 30 फीट चौड़ी है। इसमें दुकानदारों ने दोनों तरफ से पांच-पांच फीट से अधिक का अतिक्रमण कर लिया है। इससे सड़क 20 फीट से भी कम रह गई है। यदि डिवाइडर के एक तरफ दो वाहनों क्रॉस होने लगे तो वाहन दुकानदारों के सामान से टकरा सकता है। यदि इस सड़क पर अतिक्रमण नहीं हो तो दो वाहन आसानी से तेज गति से भी निकल सकते हैं।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं का डर
दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण पक्की सड़क तक कर लिया गया है। इसलिए पैदल चलने वाले लोगों को पक्की सड़क पर चलना पड़ता है। पक्की सड़क पर वाहन गुजरने के कारण पैदल चलने वाले लोगों को हमेशा सड़क दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। पुराने बस स्टैंड के सामने तीन दिन पहले एक वाहन की साइड लगने से एक बुजुर्ग गिर गए थे। हालांकि उन्हें ज्यादा चोट नहीं क्योंकि वाहन की गति बहुत धीमी थी। यदि वाहन की गति तेज होती तो बुजुर्ग की मौत हो सकती थी।
शहर में कोई स्थान ऐसा नहीं जहां अतिक्रमण न कर रखा हो
शहर में ऐसा कोई सड़क मार्ग नहीं, जहां दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं किया हो। गोहाना रोड पर रेलवे स्टेशन तक, सफीदों रोड, भिवानी रोड, रोहतक रोड, मैन बाजार, पालिका बाजार समेत शहर के झांझ गेट, रामराय गेट, भारत सिनेमा, बाल भवन रोड, देवीलाल चौक हर जगह दुकानदारों कम से कम पांच-पांच फीट अतिक्रमण किए बैठे हैं। यदि अतिक्रमण हट जाए तो शहर में हर तरफ खुली-खुली जगह दिखाई देगी।
पिछले सप्ताह ही अतिक्रमण अभियान चलाया था। दुकानदार नहीं मान रहे हैं। इस बार सामान जब्त करने के साथ-साथ दुकानदारों के चालान भी किए जाएंगे। दुकानदार नहीं माने तो उनकी दुकानें भी सील की जा सकती हैं। शहर की सुंदरता के लिए अतिक्रमण हटाना जरूरी है।
विज्ञापन

-सुशील कुमार, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें