21जेएनडी26-मेन बाजार में अतिक्रमण लगाए जाने के चलते लगा हुआ जाम। संवाद
जुलाना। मेन बाजार में दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण की वजह से जाम लग रहा है। इस ओर नगरपालिका प्रशासन का ध्यान नहीं है।
दुकानदारों में सड़क पर अतिक्रमण करने की होड़ लगी है। दुकानदार दुकानों से सामान को निकालकर सड़क तक लगा रहे हैं। इस कारण दिन-प्रतिदिन मेन सड़क सिकुड़ती जा रही है, लेकिन इस तरफ नगरपालिका प्रशासन का ध्यान नहीं है। इसका खामियाजा दोपहिया और चार पहिया वाहन चालक को भुगतना पड़ रहा है। प्रतिदिन जाम के हालात पैदा हो रहे हैं। सुबह के समय बाजार खुलने से पहले सड़क खुली-खुली दिखाई देती है, लेकिन जैसे-जैसे बाजार खुलता है तो दुकानदार सड़क पर अतिक्रमण कर लेते हैं। इस कारण खुली दिखने वाली सड़क सिकुड़ जाती है, इसलिए जुलाना की नगरपालिका को चाहिए कि वह जुलाना में आए दिन लगने वाले जाम से निपटने के लिए अतिक्रमण फैलाने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करे।
21जेएनडी26-मेन बाजार में अतिक्रमण लगाए जाने के चलते लगा हुआ जाम। संवाद