14जेएनडी14 :जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्कशॉप में मौजूद शिक्षक। स्रोत संस्थान
- फोटो : katra news
जींद। जिला में गणित विषय के अध्यापकों की क्षमता वृद्धि और गणित ओलंपियाड की बेहतर तैयारी के लिए 13 और 14 नवंबर को डाइट ईक्कस में दो दिवसीय जिलास्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। जिला संयोजक आनंद सहारण ने गणित ओलंपियाड के लिए जिलास्तरीय रोडमैप तैयार करने बातचीत की।
चयनित ब्लॉक के पांच पीजीटी शिक्षकों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। इसमें जिला गणित विशेषज्ञ आनंद सहारण सहित छह प्रवक्ताओं ने मुख्य रिसोर्स पर्सन के प्रतिभागियों को अनुक्रम और श्रृंखला, द्विघात समीकरण, क्रम परिवर्तन–संयोजन व असमानता जैसे विषयों पर जानकारी दी। गणित ओलंपियाड की तैयारी के लिए उपयोगी बातें साझा की। इस अवसर पर एससीईआरटी मास्टर ट्रेनर संदीप कुमार, रवि गर्ग, अनिल कुमारी, विजेंद्र वर्मा, विवेक कुमार और उमेश कुमार मौजूद रहे। जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा ने वर्कशॉप का निरीक्षण किया और कहा कि शिक्षक विद्यालयों में विद्यार्थियों में गणित ओलंपियाड के प्रति रुचि विकसित करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोहताश वर्मा ने की, और इसकी रूपरेखा जिला गणित विशेषज्ञ आनंद सहारण और सतीश शर्मा ने तैयार की।