फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बीएसएनएल स्थापना दिवस पर निकाला रोड शो

Thu, 02 Oct 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी03-शहर में रोड शो निकालते हुए बीएसएनएल कर्मचारी। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जींद। भारत संचार निगम लिमिटेड की स्थापना के 25 वर्ष होने पर कर्मचारियों ने बुधवार को रोड शो किया। यह यात्रा सीएससी भवन से शुरू होकर रानी तालाब के समीप मुख्य एक्सचेंज भवन तक संपन्न हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 27 सितंबर को देश भर में 97500 मोबाइल टॉवरों के उद्घाटन पर बीएसएनएल के प्रयासों की सराहना की। डीजीएम राजीव कौशेष ने बताया कि जिले में फाइबर टू द होम सेवा 250 गांवों में एवं मोबाइल 4जी नेटवर्क संपूर्ण जिले में उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त बीएसएनएल जिले के विश्वविद्यालय, कॉलेजों एवं सभी बैंकों को भी लीज लाइन कनेक्टिविटी उपलब्ध करवा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें