फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बहन की मौत, भाई गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पोंकरी खेड़ी गांव निवासी भाई व बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां से उनको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालात को देखते हुए रोहतक रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पोंकरी खेड़ी गांव के कृष्ण कुमार ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 सितंबर को उसका भाई राजेश और उसकी बहन पूनम बाइक पर सवार होकर बीबीपुर गांव में अपनी मौसी से मिलने गए थे। मौसी से मिलने के बाद वह वापस गांव के लिए चल पड़े। जैसे ही वह बीबीपुर गांव मोड़ के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफ र कर दिया, जहां 27 वर्षीय पूनम की मौत हो गई। कृष्ण ने बताया कि उसकी बहन एचसीएस की तैयारी कर रही थी और उसका भाई जींद आईटीआई में पढ़ता है। सदर थाना प्रभारी मनीष ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें