फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रीटा धीमान ने महिलाओं के उत्थान व टूटते परिवारों को जोड़ने की पहल की

Sun, 15 Mar 2026 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी40: रीटा धीमान। - फोटो : samvad
विज्ञापन
जींद। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रीटा धीमान ने महिलाओं के उत्थान और टूटते परिवारों को जोड़ने की पहल की है। उन्होंने 31 महिलाओं की एक विशेष टीम का गठन किया है जो पति-पत्नी के बीच होने वाले विवादों को संवाद के माध्यम से सुलझाने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

टीम में अधिवक्ता, काउंसलर, शिक्षित महिलाएं और समाजसेवा से जुड़ी विभिन्न वर्गों की महिलाएं शामिल की गई हैं ताकि पारिवारिक विवादों का सही मार्गदर्शन के साथ समाधान कराया जा सके। उन्होंने कहा कि आज छोटी-छोटी बातों पर परिवार टूट रहे हैं जिससे बच्चों का भविष्य भी प्रभावित होता है।
उनकी संस्था का उद्देश्य ऐसे परिवारों को समझा कर और काउंसिलिंग के माध्यम से फिर से जोड़ना है। इसके लिए टीम समय-समय पर बैठकों और परामर्श सत्रों का आयोजन करेगी ताकि विवादों का समाधान अदालत तक जाने से पहले ही हो सके। रीटा धीमान करीब 10 वर्षों से समाज सेवा से जुड़ी हैं।
विज्ञापन

जरूरतमंदों की मदद कर रही हैं। वह आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा के लिए स्टेशनरी, किताबें और स्कूल की वर्दी भी उपलब्ध करवाती रही हैं, ताकि कोई बच्चा संसाधनों की कमी के कारण पढ़ाई से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें