फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दंगे खत्म किए, हरियाणा में अभूतपूर्व विकास हुआ : योगी

Mon, 23 Sep 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य योगीनाथ ने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश में दंगे खत्म कर दिए। हरियाणा में पिछले दस साल में अभूतपूर्व विकास हुआ है। कांग्रेस ने कभी भी जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने की कोशिश नहीं की। आज कांग्रेस से कोई भी वर्ग खुश नहीं है। योगी नरवाना से भाजपा प्रत्याशी कृष्ण बेदी की ओर से रखी गई विजय संकल्प रैली में पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश को सुरक्षा नहीं दे सकती। आतंकवाद, नक्सलवाद से नहीं लड़ सकती। जब यह किसी के लायक ही नहीं हैं, तो इनको वोट के लायक भी नहीं बनाना चाहिए। 10 साल में हरियाणा सरकार ने बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अगले 12-15 वर्ष तक अमृतकाल महोत्सव भारत को विकसित देश के रूप में स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में वर्षों से लंबित राम मंदिर का निर्माण अब पूरा हो चुका है। निर्माण में देरी के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। भाजपा सभी का सम्मान करने वाली पार्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें