जींद। बाइक सवार युवकों ने रोहतक रोड पर स्कूटी सवार महिला का सोने का मंगलसूत्र झपट लिया। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने बाइक सवार दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में राजबीर सैनी ने बताया कि वह और उनकी बहन स्कूटी पर सवार होकर अस्पताल जा रहे थे। जब वह देवीलाल चौक पर पहुंचे तो बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने पीछे से उनकी बहन का मंगलसूत्र झपट लिया और फरार हो गए। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद