फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रिंकू घनघास का विज्जी ट्रॉफी में चयन

Sat, 07 Mar 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी03: रिंकू घनघास ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
जींद। जिले के क्रिकेट खिलाड़ी रिंकू घनघास ने एक और उपलब्धि हासिल की है। प्रतिष्ठित विज्जी ट्रॉफी के लिए टीम में जगह बनाई है। रिंकू का चयन नॉर्थ जोन टीम में मुख्य खिलाड़ी के रूप में हुआ है।
विज्ञापन

विज्जी ट्रॉफी भारत का महत्वपूर्ण लिस्ट-ए घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट है जिसका आयोजन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड करता है। इस टूर्नामेंट में देश के विभिन्न जोन की टीमें हिस्सा लेती हैं और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है। नॉर्थ जोन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बना ली है।
अब फाइनल मुकाबला शनिवार को गोवा में नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन की टीमों के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में सभी की निगाहें रिंकू घनघास के प्रदर्शन पर भी रहेंगी, क्योंकि वे टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में शामिल हैं। रिंकू घनघास की इस उपलब्धि से जींद की हरियाणा क्रिकेट गुरुकुल अकादमी में भी उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन

अकादमी के कोच अनिकेत सिवाच ने कहा कि यह पूरे जिले और अकादमी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि रिंकू शुरू से ही मेहनती और प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं और लगातार अभ्यास व अनुशासन के कारण ही वे इस मुकाम तक पहुंचे हैं। कोच अनिकेत सिवाच के साथ-साथ अकादमी के अन्य खिलाड़ियों ने भी रिंकू को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सभी खिलाड़ियों ने उम्मीद जताई कि रिंकू फाइनल मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। खेल प्रेमियों का भी कहना है कि जिले के खिलाड़ियों के लिए यह उपलब्धि प्रेरणादायक है और इससे आने वाली पीढ़ी को भी क्रिकेट में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें