भारतीय महिला हैंडबॉल टीम में चयनियत चारों खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : Jind
नरवाना। ईरा इंटरनेशनल स्कूल डूमरखां के प्रशिक्षण केंद्र में अभ्यास करने वाली डूमरखां निवासी रिम्पी, सोनिका, गांव दनौदा निवासी आशा व जींद निवासी प्रियंका का भारतीय महिला हैंडबॉल टीम में चयन हुआ है। ये भारतीय टीम 24 नवंबर से पांच दिसंबर तक साउथ कोरिया के इंचोन शहर में होने वाली 19वीं एशियन महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में भाग लेगी।
भारतीय टीम की घोषणा सोमवार रात को की गई थी। मंगलवार को टीम ने साउथ कोरिया के लिए उड़ान भरी। रिम्पी व सोनिका खेल विभाग में हैंडबॉल कोच के पद पर कार्यरत हैं। रिम्पी की नवदीप स्टेडियम नरवाना में कार्यरत हैं जबकि सोनिका ईरा इंटरनेशनल स्कूल डूमरखां में अंडर ट्रेनिंग हैं। प्रियंका अर्जुन स्टेडियम जींद व आशा दनौदा में प्रशिक्षण ले रही हैं। इन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर 20 दिनों से डॉ. भीम राव आंबेडकर स्टेडियम फैजाबाद उत्तरप्रदेश में लगा हुआ था। चारों खिलाड़ी पहले भारतीय महिला हैंडबॉल टीम में खेल चुकी हैं। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कुमारी संतोष धीमान ने उम्मीद जताई कि भारतीय टीम यह चैंपियनशिप जीतेगी।