फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: धोखाधड़ी कर दुकानदार के खाते से निकाले 1.45 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पुराने हांसी रोड पर स्थित पाइप एंड ट्यूबवेल स्टोर के मालिक से एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल पर सबमर्सिबल का इस्टीमेट मांगा और फिर बातों में उलझाकर दुकानदार के खाते से एक लाख 44 हजार 575 रुपये निकाल लिए। यह मामला अगस्त का है। साइबर शाखा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुराना हांसी रोड निवासी विकास गोयल ने साइबर शाखा पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया है कि वह हांसी रोड पर गोयल पाइप एंड ट्यूबवेल नाम से दुकान चलाता है। 18 अगस्त को वह अपनी दुकान पर बैठा था। उसके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई, जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि उसे सबमर्सिबल का सामान लेना है और सामान के कितने रुपये लगेंगे। इसका इस्टीमेट उसे बता दो। उसके भाई अभी थोड़ी देर में आपसे फोन पर बात करेंगे और उसने इस तरह तीन बार फोन किया। फिर उसके ह्वाट्सएप नंबर पर एक कॉल आई और उसने उसे अपनी बातों में उलझा लिया और उसने पहले तो उसके खाते से एक रुपया कटा और फिर दोबारा एक रुपया पेटीएम से उसके खाते में भेज दिया। उसके बाद एक बार और ऐसा ही किया। वह उसके साथ ह्वाट्सएप पर बात करता रहा और उसे बातों में उलझा कर गुगल पे पर रिक्वेस्ट भेजा फिर उसके खाते से एक लाख 44 हजार 575 रुपये निकाल लिए। जांच अधिकारी एसआई हरजिंद्र सिंह ने बताया कि साइबर शाखा पुलिस थाना ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी कर खाते से धनराशि निकालने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें