22जेएनडी12-वेबसाइट नहीं चलने से सुनसान पड़ा तहसील कार्यालय। संवाद
जींद। जिला राजस्व विभाग की वेबसाइट सोमवार को भी ठप रही। इसके कारण तहसील कार्यालय के कार्य पूरे नहीं हो पा रहे हैं। वेबसाइट के ठप रहने से नकलबंदी, जमाबंदी, ई-गिरदावरी, फर्द, इंतकाल का कार्य प्रभावित हो रहा है। यही हाल सोमवार को भी रहा। लोग तहसील कार्यालय के बाहर इंतजार करते रहे, लेकिन वेबसाइट नहीं चली। हालांकि प्रशासन ने दोपहर के बाद वेबसाइट के चलने का दावा किया, जबकि कई लोग दोपहर तक इंतजार करने के बाद अपने घर लौट गए। वेबसाइट का यह हाल 20 दिनों से बना हुआ है। इससे काम प्रभावित होने के साथ कर्मचारी को भी परेशानी हो रही है।वेबसाइट नहीं चलने से समय पर काम नहीं होने पर बार-बार तहसील कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
दो दिन के साप्ताहिक अवकाश के बाद लोग सोमवार को अपने कार्य के लिए तहसील पहुंचे। सबसे ज्यादा भीड़ रजिस्ट्री वाले काउंटर पर देखने के लिए मिली। जैसे ही तहसील कार्यालय से संबंधित कार्य शुरू हुए राजस्व विभाग की वेबसाइट ने जवाब दे दिया। कर्मचारी बार-बार लॉग इन करते रहे, लेकिन वेबसाइट ठप रहने से काम शुरू नहीं हो सका। इससे लोग वेबसाइट चलने के इंतजार में लाइनों में खड़े रहे, लेकिन दोपहर तक सभी लोग तहसील कार्यालय से बिना कार्य करवाए चले गए। लोगों का पूरा दिन तहसील कार्यालय में ही कट रहा है। लोगों के साथ ऐसा पिछले लगभग 3 सप्ताह से हो रहा है, क्योंकि राजस्व विभाग की साइट रुक-रुक कर चल रही है। एक-दो मिनट चल भी जाती है तो फिर आधे घंटे के लिए ठप हो जाती है। सबसे ज्यादा परेशानी रजिस्ट्री करवाने के लिए आए हुए लोगों को हो रही है, क्योंकि रजिस्ट्री करवाने के लिए महिलाओं तथा बुजुर्गों को भी आना पड़ता है।
बॉक्स
क्षेत्र
बुक हुई
रजिस्ट्री हुई
जींद
11
05
नरवाना
16
10
सफीदों
17
11
उचाना
07
02
कुल
51
28
कई दिन से विभाग की वेबसाइट रुक-रुक कर चल रही है। तहसील कार्यालय से संबंधित नकलबंदी, जमाबंदी, ई-गिरदावरी, फर्द, इंतकाल समेत अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सोमवार दोपहर बाद वेबसाइट सुचारु रूप से चल पड़ी थी। -राजकुमार, जिला राजस्व अधिकारी, जींद।
22जेएनडी12-वेबसाइट नहीं चलने से सुनसान पड़ा तहसील कार्यालय। संवाद