फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 80 फीसदी स्कूलों के पास नहीं फायर एनओसी

Tue, 23 Apr 2024 03:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी17: सफीदों के एक स्कूल का फोटो जहां पर अग्रिशमन विभाग की टीम ने सोमवार को सेफ्टी उपकरणो
विज्ञापन
जींद। कनीना में हुए स्कूल बस हादसे के बाद प्रदेश सरकार के लिए गए कड़े फैसले के बाद प्रशासन स्कूलों की सुरक्षा को लेकर जाग गया है। इसके चलते डीसी ने सभी स्कूलों में अग्निशमन उपकरणों की जांच करने और एनओसी को लेकर निर्देश दिए हैं। डीसी के आदेश के बाद अग्निशमन विभाग ने टीम बनाकर स्कूलों में जांच के लिए भेजी है। जिले के सभी खंडों के अधीन आने वाले स्कूलों की जांच के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। जो अब स्कूलों में जाकर लगातार जांच कर रही हैं।
विज्ञापन


जिले में सरकारी स्कूलों की संख्या 724 है तो वहीं निजी स्कूलों की संख्या 387 है। इसके अलावा प्ले स्कूलों की बात करें को इनकी संख्या 700 के आसपास है। इसके अलावा 400 से ज्यादा कोचिंग संस्थान भी हैं। इन सभी शिक्षण संस्थानों में फायर सेफ्टी की जानकारी लेने व उपकरणों की जांच के लिए अग्निशमन विभाग की टीम पिछले एक सप्ताह से लगातार निरीक्षण कर रही है।
इसको लेकर सफीदों, उचाना, जुलाना, अलेवा, जींद व नरवाना के स्कूलों के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। इस टीम ने अब तक निजी व सरकारी 500 से ज्यादा स्कूलों की जांच कर रिपोर्ट तैयार की है। यह रिपोर्ट एक सप्ताह में स्कूलों की पूर्ण जांच होने के बाद अग्निशमन विभाग के जिला मुख्यालय में सौंपी जाएगी। इसके बाद इन स्कूलों में डीसी के निर्देशों पर कार्रवाई की जाएगी। अभी तक हजारों की संख्या में चल रहे स्कूलों में अग्निशमन विभाग की जांच टीम के अनुसार 140 स्कूलों, जिसमें सरकारी व निजी दोनों शामिल हैं, के पास ही एनओसी मिली है। अधिकतर स्कूलों में फायर सेफ्टी सिलिंडर तो लटकाए गए हैं, मगर वह ज्यादातर एक्सपायरी डेट के हैं।
विज्ञापन


दमकल विभाग के पास एनओसी के लिए करें आवेदन

जिले में स्कूलों में फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच के लिए टीमों का गठन किया गया है। यह टीम स्कूलों में जाकर जांच कर रही हैं। जिन स्कूलों के पास एनओसी नहीं है। वह जिला दमकल अधिकारी के पास आवेदन कर फायर सेफ्टी की एनओसी ले सकते हैं। इसके लिए स्कूल संचालकों को अग्निशमन यंत्र हर कक्षा के बाहर व लैब में लगाने होंगे। इनकी जांच करने के बाद एनओसी उपलब्ध करवा दी जाएगी। -सुखबीर यादव, जिला अग्निशमन अधिकारी, जींद।

स्कूलों में करवाई जा रही है फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच

जिलेभर के स्कूलों में फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच करवाने के लिए डीसी के निर्देशों पर अग्निशमन विभाग जांच कर रहा है। इसमें सरकारी व निजी दोनों तरह के स्कूलों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद अग्निशमन विभाग से रिपोर्ट ली जाएगी। इसके बाद इन स्कूलों पर कार्रवाई के लिए डीसी को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इसमें जो भी विभागीय कार्रवाई होगी वह भी की जाएगी। -सुमित्रा देवी, जिला शिक्षा अधिकारी, जींद।

22जेएनडी17: सफीदों के एक स्कूल का फोटो जहां पर अग्रिशमन विभाग की टीम ने सोमवार को सेफ्टी उपकरणो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें