28जेएनडी05: नाटक में कला की प्रस्तुति देते हुए कलाकार। स्रोत: दर्शक
- फोटो : बहराइच मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में भर्ती बीमार बच्चे।
जींद। शैडो चिल्ड्रेन रिसर्च सेंटर फॉर थिएटर एंड टीवी में मंगलवार को उदय प्रकाश की कहानी पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। इसका शुभारंभ राजकुमार ने बांसुरी वादन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।
संस्था की अध्यक्ष सुनीता भट्टी ने बताया कि दूसरे दिन मीरा कल्चर सोसाइटी भिवानी द्वारा हिंदी नाटक राम सजीवन की प्रेम कथा का मंचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रियदर्शी ने की। मुख्य अतिथि सुभाष श्योराण ने नाटक की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रस्तुति गहरी दार्शनिक सोच को उजागर करती है और जीवन में संतुलन व संयम की सीख देती है।
नाटक की कथा एक साधारण लेकिन संवेदनशील युवक राम सजीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। नाटक प्रेम कथा के रूप में शुरू होकर समाज की कठोर सच्चाइयों और वर्गीय विषमताओं पर प्रहार करता है।
नाटक मंचन में पुलकित आर्य, धीरज सिंह नेगी, नवीन डोंडियाल, शिरीष मिश्र, असलम अख्तर सहित कई कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय किया। इस अवसर पर नरेंद्र अत्री, दीपक कौशिक मौजूद रहे।