फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सामाजिक कार्याें के लिए सेवानिवृत्त सुरेंद्र वर्मा हुए सम्मानित

Tue, 07 Oct 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी03-सेवानिवृत सुरेंद्र वर्मा को सम्मानित करते हुए पदा​​धिकारी। स्रोत संस्था
विज्ञापन
जींद। महर्षि वाल्मीकि व महाराजा अजमीढ़ जयंती पर सेवानिवृत्त डीआईपीआरओ सुरेंद्र कुमार वर्मा कोथ को समाज सेवा कार्यों के लिए महाराजा अजमीढ़ रत्न अवार्ड से नवाजा गया। सुरेंद्र वर्मा कोथ ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शिक्षा प्राप्ति में सहायतार्थ अपनी पेंशन राशि में से दसवां हिस्सा देने की शुरूआत की।
विज्ञापन

यह सम्मान उन्हें प्रदेश स्तरीय महाराजा अजमीढ़ जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रदान किया। प्रदेश स्तरीय समारोह का आयोजन स्वर्णकार संघ महेंद्रगढ़ की ओर से समस्त स्वर्णकार समाज के सहयोग से किया गया था। सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि स्वर्णकार समाज एवं संस्थाएं अग्रणी भूमिका के रूप में संस्कारों के साथ परिवारों को जोड़ने का काम करें।
उन्होंने कहा कि भारत सर्वाधिक युवाओं का देश है। इसलिए विशेषकर युवा वर्ग नशे से दूर रहकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े तभी देश व समाज आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जयपाल लांबा, विधायक कंवर सिंह यादव, अनिल कुमार, राष्ट्रीय परिषद बीजेपी सदस्य शंकरलाल धूपड़, स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक बहादुर सिंह वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार, दयानंद सोनी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें