फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सेवानिवृत्त हॉकी कोच शिवकुमार सैनी को किया सम्मानित

Mon, 11 Aug 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी18-राजस्थान के अलवर से सेवानिवृत्त वरिष्ठ हॉकी कोच शिवकुमार सैनी को सम्मानित करते हुए स
विज्ञापन
नरवाना। सैनी समाज हलका नरवाना की ओर से रविवार को समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राजस्थान के अलवर से सेवानिवृत्त वरिष्ठ हॉकी कोच शिवकुमार सैनी को सम्मानित किया गया। समाज के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हलका प्रधान सूरजभान सैनी ने की। यहां सूरजभान सैनी ने शिवकुमार सैनी को फूलमाला पहनाकर व महाराजा शुर सैनी की प्रतिमा भेंटकर समाज की ओर से सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल जगत में शिवकुमार सैनी का योगदान समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने लगभग 31 वर्षों तक देश के विभिन्न राज्यों में हॉकी कोच के रूप में सेवाएं दीं। उन्होंने कोचिंग कॅरिअर की शुरुआत वर्ष 1994 में गुजरात के बालासर से की थी। अपने कार्यकाल में उन्होंने कई खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया।
शिवकुमार सैनी ने कहा कि खेल जीवन को अनुशासित और सशक्त बनाते हैं। इस अवसर पर जिला उपप्रधान प्रताप सैनी, रामफल सैनी, बलदेव सैनी, हवा सैनी, रामनिवास सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें