17जेएनडी09: मीटिंग को लेकर जानकारी देते हुए कृष्ण खटकड़। स्रोत कार्यकर्ता
जींद। रिटायर्ड कर्मचारी संघ उचाना की बैठक जगदीश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन कृष्ण खटकड़ ने किया। 22, 23 फरवरी को कुरुक्षेत्र में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में रिटायर्ड मकर्मचारी उचाना ब्लॉक से शामिल होंगे।
सम्मेलन में आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगे जिनमें 65 वर्ष में 10 प्रतिशत, 75 वर्ष की आयु में 20 प्रतिशत पेंशन बढ़ोतरी दी जाए और मेडिकल भत्ता 3 हजार रुपये प्रति महीने के दिए जाए, पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए, ठेका प्रथा बंद की जाए, समान काम समान वेतन का नियम लागू किया जाए, स्थाई पदों पर पक्की भर्ती की जाए। संवाद