सब्जी मंडी में मंगलवार को फिर से मासाखोरों (खुदरा विक्रेता) ने काम शुरू कर दिया है। इसके चलते प्रशासन इनको दोबारा से न रोक दे, इसके चलते दर्जनभर मासाखोर मंडी में एकत्रित हुए और अपने कार्य को पहले की तरह शुरू करने के लिए योजना बनाई। अब मासाखोरों का काम शुरू होगा या नहीं यह जिला प्रशासन पर निर्भर करता है। कई दिन पहले मासाखोर मंडी में काम बंद होने के कारण एसड़ीएम सत्यवान मान से भी मिले थे, ताकि उनका दोबारा से काम शुरू करवाया जा सके।