जिले में कोराना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में अब इनकी संख्या 21 हो चुकी है। मंगलवार को जिले के पेगां गांव में भी एक कोरोना पॉजिटिव का केस सामने आया है। यह मुंबई से एक माह पहले गांव आया था। मुंबई से आने के बाद युवक ने हिसार के एक निजी अस्पताल में कोरोना की जांच करवाई थी।