फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम से मिलने पहुंचे खुदरा विक्रेता सटकर खड़े हुए तो लगाई फटकार

विज्ञापन
एसडीएम सत्यवान मान से बात करते कांग्रेस नेता प्रमोद सहवाग। - फोटो : Jind
विज्ञापन
उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। कोरोना वायरस के चलते मंडी में आढ़तियों से सब्जी खरीदकर वहीं बेचने वाले मासाखोरों के सब्जी बेचने पर प्रशासन ने रोक लगी दी है। ऐसे में बुधवार को मासाखोर कांग्रेस नेता प्रमोद सहवाग के नेतृत्व में प्रशासन से मिलने पहुुंचे। यहां एसडीएम सत्यवान मान को मासाखोरों ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जब प्रमोद सहवाग ने एसडीएम को मासाखोरों को अनुमति देने की बात कही तो एसडीएम ने उनसे पूछा कि कानून में मासाखोर क्या होते हैं। साथ ही उन्होंने पास-पास खड़े मासाखोरों को भी हड़काया और कहा कि इसका असर उनकी अनुमति पर भी पड़ेगा।
जींद की सब्जी मंडी में करीब 200 मासाखोर कारोबार करते हैं। सब्जी मंडी से जुड़े लोगों में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सब्जी मंडी को बंद कर एकलव्य स्टेडियम के पास अस्थायी मंडी बनाई गई, लेकिन यहां व्यवस्थाएं नहीं बनने पर दोबारा से मंडी शुरू कर दी गई है। यहां अभी तक मासाखोरों को सब्जी बेचने की अनुमति नहीं है। इसको लेकर मासाखोर व कांग्रेस नेता प्रमोद सहवाग डीसी से मिलने पहुंचे थे। डीसी कार्यालय के कर्मचारियों ने कहा कि वे एसडीएम को ज्ञापन दें। कुछ इंतजार के बाद जब एसडीएम सत्यवान मान लघु सचिवालय पहुंचे तो कई सारे मासाखोर इकठ्ठे होकर खड़े हो गए। जब उन्हें ज्ञापन दिया तो उन्होंने प्रमोद सहवाग से पूछा कि वे कौन हैं। इस पर सहवाग ने अपना परिचय दिया। साथ ही जब सहवाग ने कहा कि मासाखोरों को अनुमति दी जाए तो एसडीएम ने उनसे पूछा कि कानून में मासाखोर क्या होते हैं। हालांकि सहवाग ने कहा कि यह कानून की नहीं, मासाखोरों के परिवार की बात है।
विज्ञापन

इसलिए नहीं दी अनुमति
ज्ञापन देते समय मासाखोर एक साथ खड़े हो गए। हालांकि इससे पहले ही एसडीएम ने सभी को एक-एक मीटर की दूरी बनाकर खड़े होने को कहा था। इस पर एसडीएम ने कहा कि इसीलिए उनको अनुमति नहीं दी जा रही। यह लोग शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

किया जाएगा विचार
ज्ञापन लेने के बाद एसडीएम सत्यवान मान ने कहा कि उनकी मांग पर विचार किया जाएगा। प्रशासन देखेगा कि मासाखोरों को जगह कहां दी जाए और इसके लिए क्या व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें