फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: युवा सम्मेलन के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी

Mon, 16 Mar 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी22: कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा।
विज्ञापन
जींद। ब्राह्मण धर्मशाला उचाना में इनेलो की मीटिंग हुई। अध्यक्षता हलकाध्यक्ष समरजीत उर्फ बिल्लू पेगां ने की। मुख्य वक्ता के तौर पर प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा पहुंचे। नरवाना में 23 मार्च को होने वाले इनेलो के प्रदेशस्तरीय युवा सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में रामपाल माजरा ने कहा कि 23 मार्च को नरवाना में इनेलो ऐतिहासिक रैली कर शहीदों को नमन करेंगे। शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव ने हंसते-हंसते देश की आजादी के लिए उन्हें देश याद रखता है हम उनके ऋणी है। देश के मतवालों को विशाल रैली करके नरवाना में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

माजरा ने दावा करते हुए कहा कि भाजपा की मंशा यह है कि बड़े से बड़ा खेल किया जाए। इनेलो पार्टी समय पर अपने पत्ते खोलेगी। कांग्रेस, भाजपा दोनों के कुशासन, नीयत को भली प्रकार से जानते है। उचाना हलका इनेलो का गढ़ रहा है। नरवाना के साथ लगता ये हलका है। यहां से सबसे अधिक भागीदारी होगी। मीटिंग में भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। इस मौके पर वेद मूंडे, सूबे सिंह लोहान, कृष्ण लाठर, राजेश बूरा, सुरेंद्र मोर, बलराज नगूरां, राजा राम माजरा, बलराम खापड़, भीम सिंह छात्तर, वकील करसिंधु, अमरजीत खटकड़, ऊषा मोर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें