फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 10 निर्धन बच्चों की शिक्षा का दायित्व उठाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
09जेएनडी 25: बैठक के दौरान सभी संस्था सदस्य। स्रोत संस्था।
विज्ञापन
नरवाना। भारत विकास परिषद, केशव शाखा की नई कार्यकारिणी की ओर पहली आम बैठक हुई। परिषद ने 12 अप्रैल को पतराम नगर स्थित खाटू श्याम मंदिर में भव्य कीर्तन आयोजन करने का निर्णय लिया गया। 10 निर्धन बच्चों की शिक्षा का दायित्व उठाने का संकल्प लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि हर माह एक आम बैठक किसी सदस्य के निवास स्थान पर आयोजित होगी। अगली बैठक मई के प्रथम रविवार को नाथूराम गोयल के निवास पर होगी। बैठक में अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, सचिव नाथूराम गोयल, कोषाध्यक्ष अभिनव गुप्ता सहित जिला सह समन्वयक सुमित शर्मा व अन्य सदस्यों ने भाग लिया। बैठक का शुभारंभ सचिव नाथूराम गोयल ने किया। इस दौरान अध्यक्ष प्रदीप गर्ग और वित्त सचिव अभिनव गुप्ता ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों का परिचय कराते हुए उन्हें विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपीं। सदस्यों ने तालियों की गूंज के साथ सभी का उत्साहवर्धन किया। बैठक में संस्कार, सेवा, संपर्क, पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण जैसे प्रकल्पों के लिए संयोजकों की नियुक्ति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें